रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन की स्वच्छता मिशन योजना के तहत नगर परिषद मेघनगर को तीन कचरा वाहन दिए गए।
जिसके तहत नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया पार्षद संतोष परमार अजय डामोर समाजसेवी राकेश लोढा सीएमओ राहुल सिंह वर्मा की उपस्थिति में नगर परिषद प्रांगण में स्वच्छता मित्रों के साथ कचरा वाहन के पूजन का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा विधिवत रूप से कचरा वाहन का पूजन किया साथ ही जिला मंत्री भूपेश भानपुरीया पार्षद संतोष परमार अजय डामोर द्वारा कचरा वाहन को चलाकर विधिवत रूप से कचरा वाहन को स्वच्छता मित्रों को प्रदान किया गया। परिषद के सीएमओ राहुल सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि तीनों कचरा वाहन की लागत 25 लाख है।
इन वाहनों से परिषद में स्वच्छता का कार्य करने में स्वच्छता मित्रों को बहुत सहूलियत होगी। कार्यक्रम में स्वच्छता प्रभारी सोहन रावत द्वारा पांच हाथ ठेला गाड़ी भी स्वच्छता मित्रों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के सहयोगी सुनील प्रवीण ठाकुर राकेश विनोद भूरिया आदि उपस्थित रहे।
