मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने इक़बाल चौक मंडी बाज़ार बुरहानपुर में आमसभा लेकर जनता का आभार व्यक्त किया। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया लगभग 31000 मतों से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी से चुनाव हार गए हैं। इस अवसर पर ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के परिवार के सदस्यों में नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, यूथ आइकॉन एवं जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर, युवा नेता आदित्य वीर सिंह ठाकुर, युवा नेता देवांश सिंह ठाकुर सहित बुरहानपुर से प्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया की पुत्री लयश्री ठाकुर उर्फ लोलो दीदी भी उपस्थित रहीं।

इस आम सभा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह की पुत्री लयश्री ठाकुर उर्फ़ लोलो दीदी, यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर, आदित्य वीर सिंह ठाकुर, ओजस्वी वक्ता मोइन अंसारी, केडी पटेल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टांक, कांग्रेस महामंत्री दुर्गेश शर्मा, बुरहानपुर कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, एडवोकेट संतोष देवताले, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी, शाह परवेज़ सलामत, डॉक्टर एस एम तारिक, एडवोकेट हफीजुद्दीन जागीरदार, चांद क़ादरी सरिता राजेश भगत सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने जनता का आभार जताया। लगभग 17 मिनट के भाषण में तक़रीर का अंदाज़ ए बयां उनके बड़े भाई, जननायक एवं दिवंगत सांसद स्वर्गीय ठाकुर शिवकुमार सिंह एवं ठाकुर महेंद्र सिंह से मिलता जुलता नज़र आया। वही जज़बात थे, जो ठाकुर शिवकुमार सिंह में हुआ करते थे।
इस दौरान वह कई बार जज़्बाती भी हुए, लेकिन खुद को संभालते रहे। उनकी बेटी लयश्री ठाकुर उर्फ़ लोलो दीदी ने भी मंचासीन होकर आभार सभा में संबोधित किया तो मंच पर बैठे उनके पिता ठाकुर सुरेंद्र सिंह भावुक होकर रो पड़े। इस दौरान शेरा भैया ने कहा हम आपको प्यार करते हैं। आप भी इंसान हो, हो गई गलती, इस शहर का नुकसान कर दिया। अब हम सब मिलकर विकास का दामन थामेंगें। आपने लोकसभा का बोला, मैं दिल से बोलना चाहता हूं कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ने को भी तैयार रहता हुं। हमारे नेता ध्यान दें और हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-जनता जो चाहती है वह होता है, आगे कांग्रेस को मजबूत करेगें। मंच पर मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष अलहाज मोहम्मद इब्राहिम अंसारी पापा सेठ ,इस्माइल अंसारी सहित अनेक पार्षद मौजूद थे।
