मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई।बैठक में बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी एवं प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे ही सभी कार्य टीम भावना एवं समन्वयता के साथ करें। उन्होंने विभागवार अधिकारियों को निर्देशित किया, कि समय-सीमा पत्रकों पर कार्य करें एवं प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सरोज परिहार, अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड, अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक व अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
