सहायक आयुक्त ने राणापुर टाण्डी बन की शालाओं एवं आश्रमों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सहायक आयुक्त ने राणापुर टाण्डी बन की शालाओं एवं आश्रमों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा ने शुक्रवार को हाई स्कूल बन, बालक अंग्रेजी आश्रम शाला राणापुर एवं हाई स्कूल टाण्डी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल बन में शिक्षक द्वारा छात्रों के पढ़ाई स्तर में सुधार हेतु क्लास टेस्ट लिए जा रहे थे एवं छात्रों की उपस्थिति संतुष्टिपुर्वक पाई गई परन्तु रेमेडियल क्लास का संचालन ठीक तरह से नहीं पाया गया।

सहायक आयुक्त ने राणापुर टाण्डी बन की शालाओं एवं आश्रमों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

संस्था प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ सुचना पत्र जारी किया गया साथ ही सहायक आयुक्त ने दैनिक टीचर डायरी का भी निरीक्षण किया इसके साथ ही बन हायर सेकंडरी स्कूल में 12 वीं कक्षा के छात्रों की रेमेडियल कक्षा का निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त ने राणापुर टाण्डी बन की शालाओं एवं आश्रमों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

श्रीमती मेहरा द्वारा इसके पश्चात् बालक अंग्रेजी आश्रम शाला राणापुर का निरीक्षण किया गया जहां अधीक्षक को आश्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए कारण बताओ सुचना पत्र जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त ने राणापुर टाण्डी बन की शालाओं एवं आश्रमों का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

साथ ही उत्कृष्ट बालक छात्रावास अधीक्षक एवं कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त द्वारा टाण्डी हाई स्कूल का निरीक्षण भी किया गया जिसमें स्कूल में छात्रों की पढ़ाई का स्तर ठीक पाया गया यहां उपस्थित शिक्षक, शिक्षक डायरी उपलब्ध नहीं करवा पाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article