मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को शहर के पांडा रोल नाला स्थित पुलिया के पास लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। उसके पश्चात नगर निगम की टीम बस स्टैंड पर पहुंची, जहां नगर निगम के स्वामित्व की दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा बाहर अतिक्रमण किया गया था, जिस को भी नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया था। अवैध अतिक्रमण करने वाले 07 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई कर रु 7000 हजार वसूल किए गए।

नगर निगम सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख ने बताया गया कि और लोगों को समझाइए दी गई कि दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें, गंदगी ना करें अन्यथा नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई कर सामान जप्त किया जाएगा। अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी ने सभी हाथ ठेला संचालकों और अस्थाई दुकानें लगाने वालों को समझाईश दी गई। इस कार्यवाही में निगम के सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख, सहायक राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा, उप यंत्री गोपाल महाजन सौरव वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी, समय पाल अनुज तारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
