वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सीएचसी खमरिया के अंतर्गत ब्लॉक ईसानगर में टीबी से ग्रसित मरीज को पोषण किट वितरित की गई। यह किट सांसद रेखा अरुण वर्मा के द्वारा उपलब्ध कराई गईं थी। करीब 135 मरीज को सीएचसी अधीक्षक डॉ पंकज कुमार व खमरिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान के द्वारा यह पोषण किट बांटी गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि टीबी के मरीजों के उपचार के दौरान उन्हें बेहतर खान-पान की आवश्यकता होती है। ऐसे में गरीब मरीज प्रोटीन युक्त भोजन का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार नहीं होता है। इसे देखते हुए शासन की मंसा के अनुरूप पोषण किट माननीय और अधिकारियों द्वारा वितरित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सांसद रेखा अरुण वर्मा के द्वारा भी पोषण किट वितरित करवाई गई हैं। इस दौरान सीएससी के सभी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा।
