भोपाल कलेक्टर ने दिये सख़्त निर्देश मतदान के लिए अवकाश नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर ने दिये सख़्त निर्देश मतदान के लिए अवकाश नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई | New India Times

मतदान के दिन किसी संस्था फै़क्टरी कारखाने अथवा ऐसे संस्थान जहाँ बड़े पैमाने पर कर्मचारी कार्यरत हैं, वहाँ मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश नहीं दिए जाने पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि ऐसे संस्थानों में फ्लाइंग स्क्वॉड के माध्यम से रैंडम चेकिंग की जाएगी। यदि यह पाया गया कि कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश नहीं दिया गया है तो ऐसे संस्थानों के मालिकों के विरुद्ध पुलिस में एफआइआर भी दर्ज की जाएगी और पीपल्स रिप्रेजेंटेटिव एक्ट तथा अन्य संगत अधिनियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article