मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा 14/11/2023 को कांग्रेस के 6 नेताओं को निष्कासित करने के बाद आज एक बड़ा क़दम उठाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह रघुवंशी को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का फ़रमान जारी किया गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन श्री राजीव सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष बुरहानपुर श्री अजय सिंह रघुवंशी के नाम संबोधित अपने पत्र क्रमांक 3377/ 23 दिनांक 15/11/2023 में लेख किया है कि विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर क्रमांक 180 जिला बुरहानपुर के अधिकृत प्रत्याशी श्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

इस मामले में सियासी पंडितों की राय है कि इस निष्कासन से बागियों के तैवर और मजबूत होंगे और वह आखरी दिनों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी का खेल और अधिक ताक़त के साथ बिगाड़ सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के निलंबित प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। श्री रघुवंशी ने कहा कि चुनाव पिक पीरियड पर है और ऐसे में उम्मीदवार को लग रहा है कि शायद जन समर्थन उनके साथ नहीं है। इसके लिए अर्गनल आरोप लगाया जाकर अपना ठीकरा दूसरों पर छोड़ना चाहते हैं। यह समय जनता के पास जाने का है। उन्होंने बताया है कि किसी के पास पार्टी विरोधी काम करने का किसी के पास कोई फोटो, वीडियो, ऑडियो या प्रमाण हो तो वह प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का रिकॉर्ड पूर्व से ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने कर रहा है। वह अपनी फितरत से बाज़ आए। वैसे यह एक सच्चाई है कि विगत 15 वर्षों में कांग्रेस पार्टी को बुरहानपुर जिले में स्थापित करने में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसे नकारा नहीं जा सकता। अजय रघुवंशी एवं उनका ग्रुप सियासी तौर पर बहुत मजबूत है और कोई ना कोई गंभीर एक्शन ले सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article