इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन द्वारा आज नगर के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि मुनेश जैन अपने पिता की याद में प्रतिवर्ष दिवाली के अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हैं, इसी क्रम में आज नगर के सभी सफाई व्यवस्था को देखने वाले सफाई कर्मियों को शॉल, साड़ी, मिठाई व एक लिफाफा देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुनेश जैन द्वारा बताया गया कि समरसता के साथ जीवन जीना ही मेरी पहली प्रथमिकता है, और ये कार्य कोई पहली बार नहीं कर रहे ऐसे कार्य हम हर वर्ष आयोजित करते हैं।
