सेवाभारती ने सेवाकार्य कर मनाया महालक्ष्मी दीपावली पर्व | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

सेवाभारती ने सेवाकार्य कर मनाया महालक्ष्मी दीपावली पर्व | New India Times

सेवाभारती द्वारा दीपावली महापर्व समाज के अति आवश्यकता वाले बंधुबाधव के बीच जाकर मनाया। प्रातः 11.00 बजे महालक्ष्मी की पूजा अर्चन कर दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से अपने परिजन का इलाज कराने आये, बंधुबाधव को सेवाभाव से भोजन करा कर मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही आनंद धाम वृद्धाश्रम में विनोद-अशोक विजयवर्गीय परिवार द्वारा सभी हितग्राही को मिष्ठान एवं नमकीन पेकेट वितरण किया गया।तत्पश्चात अति पिछड़ी बस्ती मातापुरा एवं अहिरवार बस्ती में समाजसेवी एवं सेवाभारती संचालक मंडल सदस्य विनित सेठ के सहयोग से सेवा भारती सदस्यों द्वारा मिष्ठान्न के पैकेट का वितरण कर उनसे दीपोत्सव पर्व वह किस तरह मनाते है, इस पर चर्चा की। साथ ही सेवाभारती द्वारा संचालित सभी संस्कार केन्द्र पर बच्चों द्वारा रंगोली मनाई गई। महालक्ष्मी पर्व पर सेवाकार्य हेतु प्रमुख रुप से डाक्टर रामवीर सिंह, अखिलेश विजयवर्गीय, जिला सेवा प्रमुख मनोज रघुवंशी, वीरेन्द्र सिंह, मनोज सेन, धरमेश भार्गव विशेष रुप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article