इदरीस मंसूरी, कुम्भराज/गुना (मप्र), NIT:

कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह बात प्रचारित की जा रही थी कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए नहीं आ रहे हैं। जबकि भाजपा की ओर से ज़िले में कुछ स्टार प्रचारक आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता आ चुके हैं अब कांग्रेस पार्टी ने वोटरों को आकर्षित करने के लिए आखरी समय में पॉलिटिकल गेम खेलने जा रही है। कल 14 नवंबर 2023 मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से अपने छोटे भाई कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह छोटे राजा साहब के समर्थन में तीन आम सभा संबोधित करेंगे मकसूदानगढ़, चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज में दशहरा मैदान दोपहर 2:00 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो लोगों को क्या-क्या फायदे होंगे। जो बीजेपी पार्टी महिलाओं को ₹1200 दे रही है कांग्रेस सरकार अपने वचन पत्र में महिलाओं को ₹1500 देगी और जो सिलेंडर चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने ₹1100 में दिया कांग्रेस सरकार के वचन पत्र में वही घरेलू गैस सिलेंडर ₹500 में देगी। इसी के चलते वृद्धा पेंशन लागू करेगी। 100 यूनिट बिल माफ करेगी। 200 यूनिट हाफ करेगी। किसानों का कर्ज माफ करेगी और स्कूली छात्र- छात्राओं को शिक्षा में अधिक योगदान देगी। स्कॉलरशिप लागू करेगी। कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगें।
