सेंट एंजेल्स में हुई रंगोली मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

सेंट एंजेल्स में हुई रंगोली मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता | New India Times

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दीपों का त्योहार दीपावली’ बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल कैंपस में रंगोली मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं अपनी रचनात्मक कलाकृतियों द्वारा सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। रंगोली मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता में नितिका, आंचल, शिवानी, राशि, सुहानी, अदिति, रितिका, अनन्या, आस्था,अवि, शगुन, मानसी, जिकरा, भूमिका, परिधि, तृषा, शुभी, प्रियांशी, निहारिका, पाखी, शिफा, आन्या, काव्या, निराली, शबा, अशफा, वाणी, लावण्या, रिया, इशिका, आराध्या, अवनी, खुशी, अविका, हर्षिता, आरव, लविश, अनिरुद्ध, युग, विराट, यश, कबीर, युवराज आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें मिठाइयां एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमांशी, रितिका, अंतिम, महिमा, निधि, सुमन, ज्योति, रीना, बबलेश, राजीव, गर्वित, गौरव, प्रवेश, दिवाकर, संजय, हनुराज आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article