रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत शिवगढ़ एवं अगराल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर एवं रंगोली बनाकर लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

इसी के साथ महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी से मतदान अवश्य करें एवं मतदान हमारा अधिकार जैसे स्लोगन लिखकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सभी के द्वारा लोकतंत्र में आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की योग्यता को बनाए रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने एवं निर्भीक्त होकर धर्म, वर्ग, जाति, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ली गई।
