इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

विधानसभा गुना से 4 एवं विधानसभा बमोरी से 2 अभ्यर्थियों ने लिये अपना नामांकन वापिस, गुना से कन्हैयाराम अहिरवार, राजेश पंत उर्फ राजू पंत, संगीता मोहन रजक एवं रमेश सेण्डो द्वारा लिया अपना नामांकन वापिस, बमोरी से कन्हैयालाल रामेश्वर दयाल एवं जगदीश सिंह लोधा ने लिया अपना नामांकन फार्म वापिस, गुना 02 नवम्बर 2023 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम दाखिल किये गये थे। चारों विधानसभा में कुल 62 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थियों के नामांकन संवीक्षा के दौरान निरस्त किये गये तथा कुल 47 वैध अभ्यर्थी पाये गये। इनमें से आज नाम वापसी के दिन 6 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिये गये। गुना से कन्हैयाराम अहिरवार, राजेश पंत उर्फ राजू पंत, संगीता मोहन रजक एवं रमेश सेण्डो द्वारा अपना नामांकन वापिस लिया गया। इसी प्रकार बमोरी से कन्हैयालाल रामेश्वर दयाल एवं जगदीश सिंह लोधा ने अपना नामांकन फार्म वापिस लिया। चांचौडा एवं राघौगढ़ से किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस प्रकार कुल 41 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहेंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28-बमोरी में 12 अभ्यर्थी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 29-गुना (अ.जा.) में 08 अभ्यर्थी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 30-चांचौड़ा में 12 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-राघौगढ़ में 09 अभ्यर्थियों सहित कुल 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 28-बमोरी विधानसभा के लिए वैध पाये गये अभ्यर्थियों के लिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं।
ऋषि अग्रवाल/ कन्हैया लाल अग्रवाल निवासी सदर बाजार गुना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हाथ, मनीषा राजेश सिंह धाकड़/राजेश निवासी पुरानी मण्डी रोड आरोन ने बहुजन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हाथी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया (संजू भैया)/ राजेन्द्र सिंह निवासी सिसौदिया भवन सिसौदिया कालोनी गुना ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह कमल, उर्मिल बाई/ मलखान सिंह भील निवासी कोंदियापुरा पोस्ट कोन्याकला ने लोक समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान, डॉ. फूल सिंह कुशवाह/ कमर लाल निवासी शासकीय स्कूल के पास कोल्हूपुरा गुना ने पिछडा समाज पार्टी (यू) को चुनाव चिन्ह सीटी, रंजना कुशवाह/ पुत्री मोतीराम पत्नि बी.एल. कुशवाह निवासी संजोग गार्डन के पास नानाखेडी गुना ने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) को चुनाव चिन्ह केतली, श्रीराम सेन/ सोमालाल सेन निवासी रन्नौद जिला शिवपुरी ने सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) को चुनाव चिन्ह बैटरी टार्च, अमित श्रीवास्तव गुना वाले/ रबिन्द्रसिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बरखेडागिर्द तहसील व जिला गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह गले की टाई, आशीष (लाल महाराज)/ ब्रजेश कुमार शर्मा निवासी मातापुरा विवेक कालोनी लाल किला गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह अलमारी, कृष्ण राव कापसे (कापसे बाबू)/ स्व. श्री शंकर राव कापसे निवासी सर्किट हाउस मार्ग ख्यावदा कालोनी केंट गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह बॉसुरी, सन्तोष/ कोमल सिंह यादव निवासी ग्राम हरिपुर तहसील गुना जिला गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह ऑटो-रिक्शा, सूरज लाल लोधा हरिपुर/ श्री चम्पालाल निवासी ग्राम हरिपुर ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह नारियल फार्म अभ्यर्थी रहेगी चुनावी मैदान में हैं।
29-गुना (अ.जा.) विधानसभा के लिए वैध पाये गये अभ्यर्थियों के लिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं। श्री एड. जगवीर सिंह जरसोनिया/सूरतराम जरसोनिया निवासी सिसौदिया कॉलोनी गुना ने बहुजन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हाथी, पन्नालाल शाक्य/ छोटेलाल शाक्य निवासी गैस गोदाम रोड नयापुरा गुना ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह कमल, पंकज सिंह कनेरिया/ फूल सिंह कनेरिया निवासी एसएएफ लाईन कैंट गुना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हाथ, कमल सिंह अहिरवार/ गोविन्द राम अहिरवार निवासी ग्राम तलावडा पोस्ट सनाई ने लोक समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान, एड.दिनेश कुमार जाटव/ भागीरथ सिंह जाटव निवासी भगत सिंह कॉलोनी गुना ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को चुनाव चिन्ह केतली, सीमा राय/ सुरेन्द्र कुमार निवासी नयापुरा गुना ने सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया (कम्युनिस्ट) को चुनाव चिन्ह बैटरी टार्च, गौतम शाक्य/ बैनी प्रसाद शाक्य निवासी गैस गौदाम रोड नयापुरा गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह एयरकंडीशनर, हरिओम खटीक/ गंगाविशन खटीक निवासी ढोगापुरा कैंट गुना ने निर्दलीय को चुनाव चिन्ह हीरा चुनावी मैदान में हैं।
30-चांचौड़ा विधानसभा के लिए वैध पाये गये अभ्यर्थियों के लिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं। प्रियंका पैंची/ प्रदुमन मीना निवासी महावीर मंदिर बाजार पैंची ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह कमल, ममता मीना/ रघुवीर सिंह निवासी ग्राम अजगरी तहसील चांचौड़ा जिला गुना ने आम आदमी पार्टी को चुनाव चिन्ह झाडू, राजेन्द्र विनोद शर्मा/ अमरलाल शर्मा निवासी ग्राम हिलगना पोस्ट व थाना बजरंगगढ़ गुना ने बहुजन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हाथी, लक्ष्मण सिह/ बलभद्र सिंह निवासी किला राघौगढ़ पोस्ट राघौगढ़ ने इंडियन नेशनल कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हाथ, प्रभुलाल भील/ हीराजी निवासी करोंदिया ग्राम चौपडा तहसील राघौगढ़ गुना ने बहुजन मुक्ति पार्टी को चुनाव चिन्ह चारपाई, लक्ष्मीनारायण (गोलू)/ बाबू लाल निवासी ग्राम लक्ष्मण पुरा तहसील मधुसूदनगढ ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को चुनाव चिन्ह केतली, कपिल अहिरवार/ श्री किशन अहिरवार निवासी कुंभराज जिला गुना ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह रोड रोलर, प्रियंका/ अनिल कुमार निवासी श्रीराम गार्डन चांचौडा मार्ग बीनागंज ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह फूलगोभी, बद्रीलाल/ भारतसिंह निवासी ग्राम खानपुरा तहसील चांचौडा़ जिला गुना ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह सोफा, ममता मीना/ महेश कुमार निवासी नैनी बाखर ग्राम पैंची तहसील चांचौड़ा ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह बल्ला, लक्ष्मण सिंह/ अमर सिंह निवासी नैंनी बाखर ग्राम पैंची तहसील चांचौड़ा ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह गले की टाई, हर बाई/ श्री लाल निवासी ग्राम झूकरी तहसील चांचौड़ा जिला गुना ने स्वतंत्र को चुनाव चिन्ह नारियल फार्म अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं।
विधानसभा 31-राघौगढ विधानसभा के लिए वैध पाये गये अभ्यर्थियों के लिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं। श्री जयवर्द्धन सिंह/ दिग्विजय सिंह निवासी किला राघौगढ जिला गुना ने इंडियन नेशनल कॉंग्रेस, धर्मेन्द्र गजराम सिंह यादव/ श्री गजराम सिंह यादव निवासी छोटापुरा आरोन गुना ने बहुजन समाज पार्टी, हीरेन्द्र सिंह बंटी/ श्री मूल सिंह निवासी पीलाघाटा ने भारतीय जनता पार्टी, संजीव अहिरवार/ श्री जसमंत सिंह निवासी ग्राम बनबीरखेडी तहसील आरोन जिला गुना ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), केतन चौहान/ श्री फतेह सिंह निवासी ग्राम बरखेडी पोस्ट गावरी राघौगढ ने निर्दलीय, जयसिंह राघौगढ/ स्व. चंदन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम नारायण पोस्ट गावरी गुना ने निर्दलीय, लाल सिंह लोधा/ श्री विहारी लाल निवासी ग्राम पगारा तहसील राघौगढ जिला गुना निर्दलीय, सागर सिंह कुशवाह/ श्री भॅवर लाल निवासी राघौगढ जिला गुना ने निर्दलीय, हीरेन्द्र सिंह बंटी बना/ श्री बलराम सिंह निवासी ग्राम धरनावदा राघौगढ जिला गुना ने निर्दलीय अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रहेंगे। इस संबंध में चुनाव चिन्ह आवंटन से संबंधित जानकारी रिटर्निंग अधिकारी से अप्राप्त हैं।
