मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस लीडर नफीस मंशा खान द्वारा बुरहानपुर विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने से खफा होकर उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय बाय करने के बाद और एमआईएम ज्वाइन करने के बाद एमआईएम पार्टी के औरंगाबाद सांसद और मध्य प्रदेश के प्रभारी इम्तियाज जलील ने नफीस मंशा खान को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। औरंगाबाद से वापसी पर बुरहानपुर में शनवारा गेट पर उनके स्वागत में एक शानदार रैली आयोजित की गई जिसमें 10,000 लोग शामिल हुए। नफीस मंशा खान नामांकन रैली के माध्यम से आज सोमवार 30 अक्टूबर 2023 को अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल करेंगे। उनकी यह रैली उनके निवास खानका वार्ड, पीलू का तकिया, मंशा पैलेस से प्रारंभ होकर प्रकाश टॉकीज, इकबाल चौक, जयस्तंभ चौराहा होते हुए एसडीम ऑफिस के पास जाकर समाप्त होगी। जहां एमआईएम उम्मीदवार की हैसियत से नफीस मंशा खान अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
