रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधान सभा क्षेत्र के राणापुर झाबुआ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण किसान और रहवासियों की मांग पर टीकड़ी मोती धामनी चमना, ढेबर खड़कुई पर वट संदला क्षेत्र में विधायक निधि से प्रदत्त पानी के 7 टैंकर विधायक कार्यालय झाबुआ से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ग्रामीण जनों को पूर्व केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सुपुर्द किए।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र में विकास कार्य तो नहीं करती सिर्फ झूठी घोषणा कर जनता को भ्रमित करना ही उनका मकसद है।
हमारा प्रयास रहेगा की क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होने देंगे आज 12 लाख की लागत से पानी के टैंकर वितरण किए गए क्षेत्र में जहां विद्युत ट्रांसफार्मर कि अभी आवश्यकता है उसकी भी पूर्ति शीघ्र की जाएगी,
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका कांग्रेस नेता हेमचंद डामोर प्रवक्ता साबिर फिटवेल गौरव सक्सेना शंकर सिंह भूरिया जितेंद्र सिंह राठौड़ मेथियस भूरिया कान्हा गुंडिया गोपाल शर्मा सुरेंद्र ग्ररवाल खूना गुंडिया वसीम सैयद नर्वेश अमलियार बबलू कटरा जितेंद्र शाह शंकर हटीला शिवाजी कैलाश बारिया रोहित हटीला रितेश देवल विजय शाह रमेश बारिया अरुण ओहारी, राजा मानसीग, अन्ना सिंह वसुनिया, कमलेश चौहान मनु डामोर तेरसिंह डामोर मनीष भूरिया रोशन बारीया अमर सिंह विजय पचाहा आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।
