मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएम हाउस कॉल सेंटर द्वारा जिले के हितग्राहियों से निरंतर फीडबैक लिया जा रहा है। इस दौरान हितग्राहियों से शासन से मिलने वाली सुविधाओं जैसे-राशन, बिजली, पानी इत्यादि के बारे में जानकारी ली जा रही है।
ग्राम चापोरा निवासी हितग्राही श्री पुडंलिक महाजन कहते है कि मुझे सीएम हाउस कॉल सेंटर से पेयजल, राशन, बिजली की समस्याओं के बारे जानकारी ली गई। मुझे पानी, बिजली, राशन की किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसके लिए मैं, शासन-प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।
ईच्छापुर निवासी हितग्राही मुमताज़ बी सत्तार खां, परवीन बी नूर मोहम्मद खां, रमेश कडू मोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुझसे भी सीएम हाउस कॉल सेंटर से कॉल के माध्यम से शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। हितग्राहियों द्वारा बताया जा रहा है कि, उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सुविधाऐं मिल रही है। उन्हें बिजली, राशन, पानी इत्यादि की कोई समस्या नहीं है। हितग्राहीगणों ने शासन-प्रशासन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।
