आयुष्मान भव: अंतर्गत स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक हुआ संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आयुष्मान भव: अंतर्गत स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक हुआ संपन्न | New India Times

ज़िले में आयुष्मान भवः अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं का संतृप्ति कवरेज दिनांक 1 सितम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक संचालित किया जाना है। इसी कड़ी में कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु संयुक्त ज़िला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सिसोदिया को व्यवस्थित कार्ययोजना एवं तैयारियाँ करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में ज़िला पंचायत बुरहानपुर सीईओ सुश्री सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article