मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हमारे देश के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष भेजे गए चंद्रयान 3 में जहां बुरहानपुर के वैज्ञानिक सपूतों का योगदान है, वहीं बुरहानपुर के उर्दू स्कूलों में इसकी कामयाबी के लिए ख़ुशी में दुआ (विशेष प्रार्थना) की जा रही है। शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग बुरहानपुर के प्रमुख मोहम्मद ताहिर अंसारी ताहिर नक्क़ाश ने बताया कि उनकी स्कूल में चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए खुसुसी दुआ की गई है और यह भी दुआ की गई है कि हमारा मिशन चंद्रयान 03 कामयाब हो और दुनिया में हमारे मुल्क भारत का परचम ऊंचा हो। इस अवसर पर संपूर्ण शैक्षणिक और शैक्षणिक स्टाफ के साथ विद्यार्थी गण मौजूद थे।
