रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने महात्मा गाँधी नरेगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मसुरिया जनपद पंचायत झाबुआ निस्तार तालाब का निरीक्षण किया गया।

इस तालाब का निर्माण कार्य 15 फरवरी 2023 को प्रारम्भ किया गया था जिसकी लागत 14.54 लाख रुपए है एवं तालाब में 15 हज़ार घन मीटर पानी की क्षमता है।
साथ ही यहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना एवं तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए गए।
