ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया जनता से संवाद, जानी जनता की समस्या, निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया जनता से संवाद, जानी जनता की समस्या, निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

दातलावादी मतदान केंद्र व मतदाता सूची का निरीक्षण करने पहुंचे ज़िला कलेक्टर मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा का ग्रामपंचायत दातलावादी में स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनी ज़िला कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा ग्रामीणों को बताया कि बड़ी जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन 24 अगस्त को होने जा रहा है जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों से पानी की समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी। स्वासहायता समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी समूह के द्वारा कलेक्टर को दी गई जिसे सुनकर समूह की सराहना की ओर महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जो भी सहयोग लगेगा वह दिया जाएगा। और साथ ही स्वासहयता समूह के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी सराहना की।

ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया जनता से संवाद, जानी जनता की समस्या, निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा ग्रामीणों से अवैध शराब बिक्री व कानूनी व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों ने चोरी होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया जिससे की चोरी की घटनाओं में अंकुश लग सके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा अपना मोबाइल नंबर ग्रामीणों को दिया गया और कहा गया की अपराधिक मामले, व महिला से संभादित अपराध के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

ज़िला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेहा सोनी, एसडीओपी के अवस्थी, तहसीलदार कुणाल राउत समस्त दातलावादी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व स्वासहायता समूह की महिला व ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article