राहुल गांधी की सज़ा पर रोक से कांग्रेसियों में जश्न माहौल, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: रिंकु टांक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राहुल गांधी की सज़ा पर रोक से कांग्रेसियों में जश्न माहौल, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: रिंकु टांक | New India Times

गुजरात कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, जिसके बाद कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आतिशबाज़ी कर राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारों के साथ जश्न मनाया गया। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष रिंकु टांक ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की 2 साल की सज़ा के फैसले पर रोक लगाने पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजय नहीं। ये बात आज फिर साबित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देशभर में आम जनमानस से लेकर कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

इस अवसर पर पूर्व विधायकगण द्वय हमीद काज़ी, रविंद्र महाजन, निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखलाल महाजन ,कार्यकारी अध्यक्ष नूर काज़ी, नफीस मंशा खान,रुपिंदर कीर, इदरीस खान, डॉ इमरान खान, पार्षदगण अब्दुल्ला अंसारी, मुज्जू मीर,राकेश खत्री, विनोद मोरे,आशीष भगत,अरुण जोशी,पापु पाटिल, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सोहराब कुरैशी, आई टी सेल जिलाध्यक्ष एहतेशाम चौधरी,डॉ फिरोज़ बेग, शाहज़द नूर, एडवोकेट निखिल खंडेलवाल, असलम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article