मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेशनल स्कूल बुरहानपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक शेख़ मुनव्वर सर (लगभग 78वर्ष) का अल्प बीमारी के बाद शुक्रवार को ग्राम छोटा बोरगांव बुरहानपुर में इंतेक़ाल हो गया। मरहूम मुनव्वर सर ने सन 1971 में नेशनल स्कूल बुरहानपुर में सर्विस ज्वाइन की थी। 36 वर्ष की सेवा के बाद 2007 में सेवानिवृत्त हुए थे। मरहूम मुनव्वर सर का जनाज़ा उनके निवासित मकान छोटा बोरगांव से 28 जुलाई बरोज़ जुमा बाद नमाज़ असर उठाया गया और कदम रसूल कब्रिस्तान में हज़ारों शागिर्दों, नेशनल स्कूल के पूर्व एवं वर्तमान स्टाफ और गणमान्य सियासी, समाजी लोगों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे की नमाज़ शाह जहानी ईदगाह और पांदरी मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ रईस साहब ने पढ़ाई। मरहूम के तीन बेटे और एक बेटी है। अल्लाह करीम मरहूम की बख्शीश और मगफिरत फरमाए और उन्हें अपनी जवारे रहमत में आला से आला मक़ाम अता फरमाए और घर परिवार के लोगों को सब्र ए जमील अता फरमाए। आमीन सुम्मा आमीन।
