इस्लामपुरा में तीनों मृतकों के परिजनों के निवास पर मिलने पहुंचे समाजसेवी: सीपी शर्मा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

इस्लामपुरा में तीनों मृतकों के परिजनों के निवास पर मिलने पहुंचे समाजसेवी: सीपी शर्मा | New India Times

किला रोड अजमत खा भुल्लन खा दरगाह के पास करंट की चपेट में आने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद समाजसेवी सीपी शर्मा ने सोमवार सुबह इस्लामपुरा और शैतानपुरा पहुंचे जहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात की इस दौरान समाज सेवी सीपी शर्मा ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासित करते हुए कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी मामले की जांच उच्च स्तरीय अधिकारी से करवाने की मांग की जाएगी जिससे किसी को गलत तरीके से नहीं फसाया जा सके एवं सरकार से मिलने वाले मुआवजे की भी मांग की जाएगी गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब 8:00 बजे शैतानपुर और इस्लामपुरा के युवा ताजिया लेकर किला रोड पर स्थित करबला जा रहे थे।

इसी दौरान करबला के समीप पहुंचते ही अचानक ताजिया 11 केवी की चपेट में आ गया था। ताजिया 11 केवी की चपेट आने से चार लोग करंट की चपेट में आ गये थे अचानक आए करंट की चपेट में आने से अफरा तफरी मच गई थी। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा करंट लगने वाले लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी लेकिन एक युवक की अभी भी नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों की देख-रेख में दोनों का उपचार जारी है मौजूद धौलपुर शहर काजी मतीन खान गौरी एवं नज्जो खान पूर्व पार्षद प्रतिपक्ष नेता सभी लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article