400 का नारा लगाने वाले 150 भी पार नहीं कर पायेंगे: राहुल गांधी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

400 का नारा लगाने वाले 150 भी पार नहीं कर पायेंगे: राहुल गांधी | New India Times

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जोबट पहुंचे। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की संविधान ने जल- जंगल- जमीन का अधिकार आदिवासियों को दिया। आज की सरकार आपसे ये सब छीनना चहती है ओर हम उन्हें रोकना चाहते हैं बीजेपी 400 पार का नारा लगा रही है 400 सीट तो छोड़िए, उसे 150 सीट नहीं मिलेगी हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से उपर ले जाएंगें गरीब महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपये देंगे हमारी सरकार आने पर किसानों का कर्जा माफ होगा हम एमएसपी को कानून बनाएंगे। हमारी सरकार में युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की होगी। उन्हें एक साल की नौकरी का अघिकार, 1 लाख रुपये देंगे। हम चुनाव के बाद मनरेगा में मज़दूरी के 400 रुपये देंगे। ये संविधान बचाने का चुनाव है।

400 का नारा लगाने वाले 150 भी पार नहीं कर पायेंगे: राहुल गांधी | New India Times

इसको बीजेपी और आर एस एस खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रही है. जो भी आदिवासियों, दलितों को मिला है। आपके जल-जंगल-जमीन का हक आपको मिला है। बीजेपी आपके अधिकारी छीनना चाहती है। हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वो शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, जो भी आदिवासियों को मिलता है, वो संविधान की वजह से ही मिलता है मीडिया का किया जिक्र मीडिया वाले आदिवासियों की बात कभी नहीं करते।

आपकी बच्चियों का बलात्कार होता है, आपकी जमीन छीनी जाती है, तो मीडिया में आपकी बात कभी नहीं की जाती। इसका कारण है। देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में, एक एंकर, एक पत्रकार आपको आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग का आदमी आपको नहीं मिलेगा। एक भी आदिवासी इन कंपनियों का मालिक नहीं है। ये देश की सच्चाई है। बीजेपी आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है। हम आरक्षण को 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे। इनको जो करना है कर लें। कोर्ट ने 50 फीसदी आरक्षण की सीमा कर रखी है। हम इसे बदल देंगे। हम इसे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी की जन सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version