उड़ीसा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, मृतकों के आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उड़ीसा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, मृतकों के आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा भावना रेस्टोरेंट बीएस कॉलेज रोड मथुरा पर उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया साथ ही घायल व्यक्तियों की ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में सभा में 2 मिनट का मौन व्रत रखते हुए श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला गया और जिन लोगों ने इस हादसे में जिन लोगों के घायल लोगों की मदद की उनके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है इसी भावना को रखते हुए आज हमारे द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है ईश्वर से प्रार्थना करते हैं इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। श्रद्धांजलि सभा में बृजेश शर्मा, भावना लाइब्रेरी के निदेशक गंगा अग्रवाल, संजीव कुमार, हेमंत अग्रवाल, अभिषेक लवानिया, अमित लवानिया, मुख्य रूप से रहे शामिल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article