भाजपा और शिवराज को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है: विधायक वीरसिंह भूरिया | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा और शिवराज को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है: विधायक वीरसिंह भूरिया | New India Times

मेघनगर थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर ब्लॉक के ग्राम नौगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बुथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुई जिसमें थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं शिवराज को चुनाव के समय जनता की याद आती है। भाजपा और शिवराज झूठे वादे कर जनता को गुमराह करते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ पर कड़ी मेहनत कर बुथ जितवाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो योजनाएं लागू की जाएगी उनकी जानकारी बुथ मंडलम व सेक्टर कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह योजना हमें आम जनता के बीच हर मतदाता तक ले जाना है । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है।

भाजपा और शिवराज को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है: विधायक वीरसिंह भूरिया | New India Times

हमें हर मतदाताओं के पास जाकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथजी द्वारा जो योजनाएं कांग्रेस सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में लागू होगी वह जनता तक पहुंच कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश भर में वचन पत्र देकर कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महिलाओं को हर महीने 1500 सो रुपए गैस की टंकी मात्र ₹500 में एवं हर महा 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ साथ ही किसानों का कर्ज माफ पुरानी पेंशन योजना लागू जैसी अनेकों जन कल्याणकारी योजना सरकार बनते ही लागू की जाएगी जिनकी जानकारी हमें हर मतदाता तक पहुंचाना है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख वरिष्ठ कांग्रेसी फतेह सिंह नायक, उदय सिंह हाडा, रमेश भाई, कालू सिंह नलवाया ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करवाया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कल सिंह भाई कटारा, रतन भाई, धूले सिंह भाई सरपंचगन रूप सिंह भाई, रमेश भाई, राकेश भाई, दीता भाई, शरण सिंह, बल्लू भाई डामोर, बदहिग भूरिया एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विक्की डोडियार, दल्ला भाई वसुनिया, गोपाल भाई, भानु भूरिया, रमेश सिंगार, रामचंद्र गणावा, मुकेश परमार, वाला गंनावा, रूपसिंह भाई, अमित भूरिया, गोपाल माखोरिया, बढ़िया मेड़ा, मसूल भूरिया अरुण ओहारी, राजा मानसीग, रोशन बारीया, अन्ना सिंह वसुनिया आदि सहीत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा द्वारा किया गया व आभार जिला पंचायत के सदस्य बहादुर भाई हटीला ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article