जांबाज एसपी मनीष खत्री को ऐक्शन मोड में देख गुंडे-बदमाशों के उड़े होश, चार्ज लेते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जताए अपने इरादे | New India Times

पवन परुथी, भिंड (मप्र), NIT:

जांबाज एसपी मनीष खत्री को ऐक्शन मोड में देख गुंडे-बदमाशों के उड़े होश, चार्ज लेते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जताए अपने इरादे | New India Times

जांबाज पुलिस अफसर मनीष खत्री ने जब से भिंड एसपी के रूप में चार्ज लिया है तबसे लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपने इरादे जता दिए हैं कि अब नशा व रेत तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें इस तरह ऐक्शन मूड़ में देख कर जिले के गुंडे-बदमाशों के होश उड़ गये हैं और वह घबराए हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शैलेंद्र सिंह चौहान का मुरैना एसपी के रूप में ट्रांसफर होने के बाद तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर के रूप में पहचान रखने वाले मनीष खत्री को भिंड एसपी बनाकर भेजा गया है। श्री खत्री चार्ज लेते ही खासे ऐक्शन मूड़ पर बने हुए हैं। उनके द्वारा जिस तरह से एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे जिले के गुंडे-बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है और वह पुलिस से बचने के रास्ते तलाशते नजर आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article