मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में चाइनीस मांझा बड़ी ही आसानी से आपको मिल जाएगा।छ आपको बताते चलें कि चाइनीस मांजे पर पूर्णता प्रतिबंध लगा हुआ है कई बार प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई लेकिन चाइनीस मजा बेचने वाले इतने मजबूत है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं, आज जनपद के चार खम्बा निवासी समाजसेवी मेहंदी हसन सब्जी खरीद कर अपने घर वापस जा रहे थे के चौक क्षेत्र में अचानक उनके गले में चाइनीस मांझा फस गया जिससे उनकी गर्दन कट गई और कई जगह टांके लगवाने पड़े, गलिमत तो यह रही के राहगीरों ने उनकी मदद की जिसकी वजह से उनकी जान से बच सकी।
शहर के चार खम्बा निवासी समाजसेवी मेहंदी हसन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला प्रशासन से मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है कि चाइनीज मांझा जहां भी बिकता हुआ मिले उस जगह को ही सील कर दिया जाए ताकि कोई भी मां अपने लाल को ना कोई ना किसी बच्चों के सर से मां बाप का साया न उठे।
