प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया आंदोलन को लेकर हुए गिरफ्तार व रिहा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया आंदोलन को लेकर हुए गिरफ्तार व रिहा | New India Times

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया को उनके निजी निवास गोपाल काॅलोनी झाबुआ से भोपाल की रेलवे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। डॉ विक्रांत भूरिया एवं अन्य कांग्रेसियों के द्वारा दो दिन पूर्व भोपाल में रेल रोकी गई थी जिसकी एफआईआर दर्ज कि गई थी।

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भूरिया आंदोलन को लेकर हुए गिरफ्तार व रिहा | New India Times

भूरिया की गिरफ्तारी के बाद टी आई जीआरपी (भोपाल) नितीन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पूर्व दक्षित एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर एक पर बिना घोषणा के डॉक्टर विक्रांत भूरिया एवं अन्य कांग्रेसियों द्वारा अघोषित रूप से रेल रोकने पर और आमजन की यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने पर जीआरपी थाना हबीबगंज में आईपीसी की धारा 143 और रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 144, 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उसके पालन में न्यायालय के आदेशानुसार विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की गई है।भोपाल रेलवे पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ तीन वाहनों में सवार होकर गोपाल काॅलोनी स्थित डाॅ विक्रांत भूरिया के निवास पर पहुंचे। गिरफ्तारी की खबर जैसे ही कांग्रेसियों को लगी वैसे ही बडी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।
लगभग एक घंटे तक डाॅ भूरिया के निवास पर भाजपा के विरोध में कांग्रेसीयों ने जमकर नारेबाजी की।
इनके द्वारा डाॅ भूरिया की गिरफ्तारी का विरोध किया था। पुलिस के वाहन रोके गए। भारी पुलिस बल के बीच, लंबी जददोजहद के बाद भोपल जीआरपी पुलिस ने श्री भूरिया को गिरफ्तार किया और अपने साथ वाहन में बिठाकर ले गए जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
गौरतलब है कि डाॅ विक्रांत भूरिया कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री व झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कांतिलाल भूरिया के पुत्र है। कांग्रेस से थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद से वॉल सिंह मेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सौनल भाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता मोहनीया, जनपद सदस्य वीणा कुंवर, आशीष भूरिया, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर, पार्षद विनय भाबर, पूर्व विधायक जेविय मेडा, हेमंचंद डामोर, बबलु कटारा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजुद थे। इन्होंने डाॅ विक्रात भूरिया की गिरफ्तारी का विराध प्रदर्शन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.