दबंगों द्वारा बुजुर्ग महिला की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

दबंगों द्वारा बुजुर्ग महिला की जमीन पर किया जा रहा जबरन कब्जा | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां एक तरफ भू माफियाओं पर नकेल कसने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर लखनऊ क्षेत्र में ही दबंग लोग योगी आदित्यनाथ और उनके अधिकारियों को खुला चुनौती दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ के निगोहां के करनपुर के निवासिनी महिला राजरानी पत्नी सुकरू जो कि तहसील में शिरकत सरोजनी नगर के अंतर्गत हैबत मऊ मवैया में राजरानी की जमीन की गाटा संख्या 997, 998 है जिस पर एसएस यादव द्वारा हरिजन महिला की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके निमार्ण कार्य शुरू कर दिया गया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत जब पीजीआई थाने में किया तो मौके पर पुलिस प्रशासन आकर निर्माण कार्य रोक दिया लेकिन दबंगों ने सिर्फ कुछ ही समय के लिए कार्य पुलिस प्रशासन के कहने पर रोका और पुलिस प्रशासन के जाने बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया दिया। जिसके बाद फिर पीड़ित महिला ने सरोजनी नगर तहसील में शिकायत पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई फिर पीड़ित महिला ने जिला अधिकारी और उप जिलाधिकारी और अपर जिला अधिकारी को शिकायत पत्र दिया लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई दबंगों के ऊपर नहीं हुई है और बुजुर्ग महिला न्याय के लिए थाना और तहसील के चक्कर काट रही है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब देखना होगा कि योगीराज में बुजुर्ग महिला को न्याय मिलता है या फिर इधर से उधर भटकती है रहेगी बुजुर्ग महिला। देखना यह होगा कि दबंगों के ऊपर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है कि वह एक सेना पुलिस का सिपाही है सेना पुलिस सिपाही होने के नाते महिला को जान से मारने की धमकी देता है और कहता है यह जमीन छोड़ दो वरना तुम्हारी जिंदगी ज्यादा दिन की नहीं बची है। अब बताइए जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगा? पीड़ित महिला ने माननीय मुख्यमंत्री जी से न्याय की गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.