भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है प्रधानमंत्री सड़क योजना की पुलिया, शासन के लाखों रुपए को ठेकदार द्वारा लगाया जा रहा है चूना, देवरी से लेकर जिले के अधिकारियों ने साधी चुप्पी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है प्रधानमंत्री सड़क योजना की पुलिया, शासन के लाखों रुपए को ठेकदार द्वारा लगाया जा रहा है चूना, देवरी से लेकर जिले के अधिकारियों ने साधी चुप्पी | New India Times

देवरी विधानसभा क्षेत्र के बीना तिराहा से लेकर सिंगपुरगंजन तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नदी नालों पर बनाए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। ग्राम समनापुर सेठ में दो पुलों का व ज्वाप ग्राम में एक पुल का जो निर्माण कार्य किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से गुणवत्ताहीन है जिसके कारण भविष्य में पुल क्षतिग्रस्त होकर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है प्रधानमंत्री सड़क योजना की पुलिया, शासन के लाखों रुपए को ठेकदार द्वारा लगाया जा रहा है चूना, देवरी से लेकर जिले के अधिकारियों ने साधी चुप्पी | New India Times

पुल निर्माण कार्य में धूल भरी डस्ट का उपयोग कर कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है ना ही तराई की जा रही है ना ही शासन के मापदंड के अनुसार लोहे का उपयोग किया जा रहा है निर्माण कार्यों को ठेकेदार मनमानी से करने में लगा हुआ है और विभागीय अधिकारी चुप्पी साध कर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है गुणवत्ता की बात की गई तो ठेकेदार द्वारा कहा गया कि मैं अपने तरीके से निर्माण कार्य करूंगा आपको जहां शिकायत करना है कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक एवं केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल को अवगत कराया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.