जिम्मेदारों की लापरवाही से कई हफ्तों से पेयजल की आपूर्ति ठप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिम्मेदारों की लापरवाही से कई हफ्तों से पेयजल की आपूर्ति ठप | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 गोंडी बस्ती वार्ड क्रमांक सात एवं आठ निवासी महिलाएं एवं महेश सलाम ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत दो हफ्तों से हम लोगों की बस्ती में पानी की अधिक समस्या हो गई है डब्ल्यूसीएल की पाइप लाइन में पानी सप्लाई बस्ती में होती थी परंतु मिली जानकारी के अनुसार खेत में पाइप लाइन फटने के कारण बस्ती में पानी नहीं आ रहा है जिससे कि अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके लिए हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। हैंडपंप भी इतना भारी चल रहा है कि बहुत मुश्किलों से गुंडी कुप्पी भरनी पड़ रही है। डूंगरिया दो नंबर तक पानी लाने वार्ड वासियों को जाना पड़ रहा है। डूंगरिया पंचायत द्वारा पानी की कोई व्यवस्था बस्ती में नहीं है, जो नल जल योजना द्वारा पाइप लाइन डाली गई थी वह भी 1 वर्ष से अधिक हो गए हैं पर नल में पानी ही नहीं आ रहा है। समस्या के निराकरण करने की आवश्यकता है उच्च अधिकारियों को ताकि बस्ती में पानी की व्यवस्था पूर्ण रूप से बस्ती में हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.