नव वर्ष के मैके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकिट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नव वर्ष के मैके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकिट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

नव वर्ष के मैके पर भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद द्वारा आज लिली टॉकीज़ स्थित नीलम पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मध्य विधानसभा क्षेत्र के मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमाम व मुअजि़्ज़नों (धर्मगुरूओं) को आमंत्रित कर उपहार स्वरूप नई जैकेट भेंट कर भाई चारे की मिसाल कायम की गई।
इस मैके विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज नफरत भरे माहौल में हमारे सब धर्मगुरूओं ने यहां इकट्ठा होकर मोहब्बत का पैग़ाम दिया है जिसकी देश में आज बहुत ही आवश्यकता है।

नव वर्ष के मैके पर मंदिर के पुजारियों एवं मस्जिद के इमामों को उपहार स्वरूप जैकिट वितरण कर विधायक आरिफ मसूद ने नफरत भरे माहौल में की भाई चारे की मिसाल कायम | New India Times

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह हमारे मंदिर, मस्जिद के धर्मगुरू जो अपना जीवन हमारे धार्मिक क्रिया कलापों के लिए समर्पित करते हैं जिनकी आर्थिक स्थति देयनीय है समाज के सभी लोगों को इन लोगों का त्यौहार पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, इनका भी हमारे समान परिवार होता है इसी को ध्यान में रखते हुए मैं रमज़ान माह में एवं दीपावली पर अपने विधानसभा क्षेत्र के मंदिर एवं मस्जिद के धर्मगुरूओं का भी ध्यान रखता हूॅ। विधायक आरिफ मसूद द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुऐ आज नव वर्ष के अवसर पर भोपाल की गंगा जमुनी तहज़ीब को क़ायम रखते हुए सबको एक साथ एक मंच पर आमंत्रित कर ’’मोहब्बत को आम करो, नफ़रतों को ख़त्म करो’’ नारे के साथ दोनों समुदाय के धर्मगुरूओं को उपहार स्वरूप नई जैकिट भेंट कर नव वर्ष की शुरूआत की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.