जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को दिया सफलता का मंत्र | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ,शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को दिया सफलता का मंत्र | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित कक्षाओं एवं पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली, कहा की निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार एवं गत वर्षाे में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करायी जाए, जिलाधिकारी ने अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सामयिक घटनाओं का अध्ययन अवश्य करें एवं समाचार पत्रों तथा संपादकीय का भी नियमित रूप से अध्ययन अवश्य करें, रुचि लेकर विषयों को पढ़ें और उन्हें पढ़ने के बाद रिवीजन जरूर करें, उन्होंने कहा कि पढ़ाए जा रहे विषयों पर स्वयं गहन अध्ययन करें। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को निर्देश करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को समय-समय पर चेक करें।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जी एफ कालेज में संचालित कक्षाओं की व्यवस्थाओं के नियमित अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के लिए पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.