हाथ ठेले वाले दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया निगम कमिश्नर का घेराव | New India Times

गुलशन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हाथ ठेले वाले दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया निगम कमिश्नर का घेराव | New India Times

आमआदमी पार्टी ने जीडीए फूलबाग वार्ड 32 में स्थिति हॉकर जॉन के 50 से अधिक हाथ ठेले वाले गरीब दुकानदारों को हटाए जाने के नगर निगम ग्वालियर के फरमान के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर का घेराव किया जिसमें आम आदमी पार्टी के वार्ड 32 से प्रत्यासी रहे कृष्ण कुशवाह के नेतृत्व में हाथ ठेला वाले इकठ्ठे हुए और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम का घेराव कर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर आदेश को तुरंत रोकने की मांग रखी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौप कर निगम की कार्यवाही गरीब हाथ ठेले वालो के उपर तुरंत बंद हो वो होकर जॉन 2019 में नगर निगम ने साढ़े 4 लाख रुपए मंजूर कर के मजदूर ठेले वालो को स्थापित किया था गरीब लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है कुछ रशुख वाले लोगो उस होकर जॉन पर कब्जा करना चाहते इसीलिए निगम के कुछ अधिकारियों से साठगाठ की वजह से इसे फरमान दिए जा रहे है जिसे रोका जाय।
अमित शर्मा मीडिया को बताया कि बीजेपी सरकार में और नगर निगम में जबसे कांग्रेस की महापौर बनी हैं पूरे ग्वालियर में गरीब,मजदूर,मिडिल क्लास लोगो का जीना मुश्किल हो गया हर जगह बुल्डोजर,गरीबों को उजाड़ने की कारवाई चल रही हैं गरीब हाथ ठेले वालो के लिए पहले नगर निगम ने ही होकर जॉन बना कर स्थापित किया और नगर निगम किसी नेताओ बड़े लोगो के दबाव में गरीबों को उजाड़ने पर आमादा है आम आदमी पार्टी ने आज निगम कमिश्नर का घेराव का ज्ञापन सोपा और करवाई को तुरंत रोकने की बात कही और कहा कि कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि गरीब हाथ ठेले वालो पर कोई करवाई नही होगी और कहा कि अगर हाथ ठेले वाले गरीब दुकानदारों पर होकर जॉन पर कोई करवाई हुई तो आम आदमी पार्टी पूरे शहर में आंदोलन करेगी।

बुधवार के निगम घेराव ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता भानु परिहार, संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कराना, संभागीय उपाध्यक्ष बीबी जोशी, संभागीय संगठन मंत्री कुलदीप बाथम, संभागीय यूथ प्रभारी हिमांशु चौहान, संभागीय यूथ उपाध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, संभागीय सचिव, पवन चोपड़ा, शैलेंद्र भदौरिया, जिला सचिव आशीष राय, यतेंद्र राठौर, मनोज कुशवाह, सतीश राय, रिशव चौहान, राहुल गौर, सपन भारद्वाज, शिशुपाल यादव, बलवीर बघेल, सुमित पाल, हर्षिता गुर्जर, सुनील राजपूत, राहुल श्रीवास, महेश बाथम, संजय सिंह, सुनील मौर्य, गुलशन कुशवाह, ललित नारायण कुशवाह, सोनू रजक, शहरूफ खान, मनोज शर्मा सहित सभी हाथ ठेला वाले होकर्स जोन दुकानदार सहित एक सैकड़ा से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.