शौर्य के हत्यारों को दी जाये फांसी की सजा: ब्रिजेश कुमार | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

शौर्य के हत्यारों को दी जाये फांसी की सजा: ब्रिजेश कुमार | New India Times

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकला खेकड़ा में गुरुवार को स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने प्रार्थना सभा की और फखरपुर के मासूम बच्चे शौर्य के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उसे अपनी श्रद्धांजलि दी। बता दें कि हाल ही में फखरपुर गांव के रहने वाले मासूम बच्चे शौर्य की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे हत्यारे समाज और रिश्तो के लिए घातक है, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि शौर्य के परिवार को इंसाफ मिल सके और समाज में आगे कोई भी ऐसे रिश्तो को कलंकित ना कर पाये। इस लोमहर्षक हत्याकांड को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है। सभी लोग इस लोमहर्षक हत्याकांड को लेकर गहरे सदमे में हैं। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शौर्य की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, प्रवेन्द्र कुमार, ओमबीरी, इंदु शर्मा, दीपा जैन, रीना गुप्ता, शिशुपाल यादव, सचिन कुमार, शिवानी धामा, शालू धामा, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.