दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;  ​दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद | New India Timesजौनपुर जिला के नेवढ़िया थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर पांच मोटरसाइकिलें बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ नेवढ़िया थाने की पुलिस ने वाहन चोकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को चोरी की गाडी के पकडा और पूछताछ के बाद  पांच मोटर साइकिलें बरामद की हैं। नेवढ़िया थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता चतुर्भुज पाठक, निशात जमा खा, प्रभारी चैकी सितम सराय द्वारा दीपापुर नहर पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी कि कठिराव वाराणसी के तरफ से दो व्याक्ति दो मोटरसाइकिलों से आते दिखे। पुलिस को देख कर यह लोग वापस भगाने लगे। पुलिस टीम ने भागते हुए वाहन सवारों को दौडा कर पकड लिया। पूछताछ पर उन्होंने बताया की ये दोनों वाहन चोरी के हैं एवं नम्बर प्लेट बदलने गये थेरऔर बाकी चोरी की गाडियां घर पर खडी हैं। दोनों के घर पर दबिश देकर 3 अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गईं । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह सारी गाडियां चोरी की है, जिन्हें हम लोग अलग अलग जगहों से चोरी करके के बेचते हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय दुबे उर्फ बब्बन पुत्र सुधाकर दुबे निवासी नोनारी दुबान थाना नेवढिया, निलेश गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम निवासी बहरी थाना नेवढिया को जेल भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article