आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
सरकार भले ही बेटियों को बचाने के लिए समाज को जागरूक कर रही है, बेटी बचाओ अभियान चला रही है, लेकिन सरकार का ये अभियान भिंड जिले में बेअसर दिखाई दे रहा है। क्योंकि यहां एक दादा-दादी ने अपनी पोती को मुंह में तम्बाकू भरकर मारने का प्रयास किया। वो तो गनीमत रही कि बच्ची की मां ने उसके मुंह से तम्बाकू निकालकर उसे बचा लिया। इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दादा-दादी कि खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल लोहरपुरा निवासी महिला अपने पति को साथ लेकर एसपी अनिल कुशवाह के पास अपनी मासूम बच्ची की जान बचाने की गुहार लेकर पहुंची थी। उसे उसकी बच्ची की जान का खतरा किसी और से नहीं बल्कि उसके सास-ससुर से है।
