मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के अंतर्गत नगर को स्वच्छ तथा कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा बाइकर्स रैली का आयोजन किया गया।
लखीमपुर से आई हुई बाइकर्स की टीम का नगर निगम में जोरदार स्वागत किया गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इस मौके पर शासन के स्वच्छता मिशन तथा नगर निगम के स्वच्छता संबंधी कार्यों की चर्चा करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के बिंदुओं को समझाया गया।
बाइकर्स रैली को शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद नगर आयुक्त द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
रैली में बाइकर्स टीम के साथ नगर निगम की बाइकर्स टीम ने पूरे शहर में भ्रमण किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर विनय प्रताप सिंह, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक- पवन कुमार, हरवंश कुमार दीक्षित, राजमंगल सिंह, चंद्रवीर सिंह सागर, सुनील कुमार शाक्य, संजीव वर्मा एवं स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव व बाइकर्स रैली के सदस्य उपस्थित रहे।
