झाबुआ जिला के सभी नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित, सभी पर भाजपा ने मारी बाज़ी, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में हुए कामयाब | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला के सभी नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित, सभी पर भाजपा ने मारी बाज़ी, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में हुए कामयाब | New India Times

नगरीय निकाय निर्वाचन नगर पालिका झाबुआ, नगर परिषद राणापुर, थांदला एवं पेटलावद के परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र विजयी उम्मीदवार को प्रदान कर दिये गये हैं।

निर्वाचन प्रेक्षक महेशचन्द्र चौधरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर सभी जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, जिला अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

कल प्रातः 9 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में नगर पालिका झाबुआ के 18 वार्डो की ईव्हीएम मशीन सील बंद स्ट्रांग रूम को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के समक्ष खोला गया था.

झाबुआ जिला के सभी नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित, सभी पर भाजपा ने मारी बाज़ी, कांग्रेस दूसरे नंबर पर, निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में हुए कामयाब | New India Times

मतगणना के लिए दो कक्ष बनाये गये थे जिसमें रिटर्निंग अधिकारी एवं गणना प्रभारी, गणना सहायक को गणना की जिम्मेदारी दी गई थी जिसे समय पर पूरा किया गया इस दौरान किसी भी प्रकार वाद-विवाद या असंतोष नहीं पाया गया।

नगर पालिका परिषद झाबुआ में कुल 18 वार्ड में निर्वाचन मतगणना सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 09 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कांग्रेस के 07 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 02 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

नगर परिषद राणापुर में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 10 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कांग्रेस के 04 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 01 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किया गया, सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।
नगर परिषद थांदला में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 08 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये जबकि कांग्रेस के 03 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 04 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये एवं उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।
नगर परिषद पेटलावद में कुल 15 वार्ड में निर्वाचन मतगणना सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा के 07 अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये। कांग्रेस के 01 अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए एवं 07 निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये, सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article