झाबुआ जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, श्रीमती सौनल जशवंत भाबर अध्यक्ष व अकमाल डामोर उपाध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, श्रीमती सौनल जशवंत भाबर अध्यक्ष व अकमाल डामोर उपाध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

झाबुआ जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखते हुए श्रीमती सौनल जशवंत भाबर अध्यक्ष व अकमाल डामोर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

झाबुआ जिला पंचायत के कुल 14 वोट में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सोनल पति जसवंत सिंह भाभर को 8 वोट मिले जबकि भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी गीता चौहान को मात्र 6 वोट मिले. इस तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की श्रीमती सोनल भाबर अध्यक्ष चुनी गईं!

अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी कांग्रेस की झोली में चला गया, उपाध्यक्ष पद पर अकमाल डामोर उर्फ मालू उपाध्यक्ष पद पर चुने गए!

कांग्रेस के अकमाल डामोर को 8 और भाजपा के बहादुर हटिला को 6 वोट मिले. अकमाल कांग्रेस के बागी उम्मीदवार थे, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल है. युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रान्त भुरिया झाबुआ विधायक कान्तीलाल भुरीया विधायक विरसीग भुरिया, विधायक वालसीग मेड़ा, आदी नेताओं ने सभी का आभार मानते हुए बधाई व शुभकामनाए दी. झाबुआ की सड़कों पर अतिशबाजी रंग गुलाल अबीर उड़ाते हुए नाच कर जीत का जश्न मनाया गया!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article