मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया दुकानदारों की रोड पर बिखरी सामग्री को लेकर पुलिस ने आज सख्त एक्शन लेकर व्यापारियों को हिदायत दी। पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल और उप कप्तान संजीव उईके के निर्देश पर नगर भ्रमण पर निकले पुलिस के अधिकारी ने देखी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था। आज पुलिस ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण करके पैदल मार्च निकाला गया जिसमें पाया कि अधिकांश बाजार में व्यापारी लोगों ने नाली के ऊपर और सड़क पर सामग्री में रखी है जैसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए है। भ्रमण के दौरान एसडीओपी केके अवस्थी, नगर निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेम चंद राठी,परि महिला एसआई अनिता सराटे, एएसआई प्रीतम सिंह ठाकुर, मनीष बड़ोनिया,शरद मालवी, सुरेन्द्र प्रताप यादव सहित पुलिस चौकी अंबाडा, डुंगरिया क्षेत्र में मार्च निकाला और शांति व्यवस्था की नब्ज टटोली क्षेत्र की अवैध गतिविधियों पर चौकी प्रभारियों को सख्ती से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है।
