सर्किट हाउस झाबुआ परिसर में मृत चमगादड़ का निरीक्षण करने पहुंचा पशु चिकित्सा विभाग का अमला, आग उगलती गर्मी से पशु, पक्षी, जानवर और मनुष्यों का है बुरा हाल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सर्किट हाउस झाबुआ परिसर में मृत चमगादड़ का निरीक्षण करने पहुंचा पशु चिकित्सा विभाग का अमला, आग उगलती गर्मी से पशु, पक्षी, जानवर और मनुष्यों का है बुरा हाल | New India Times

सर्किट हाउस झाबुआ के परिसर में चमगादड़ पक्षी के मृत पाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीम डॉ दिवाकर, डॉ रमेश भूरिया पंथी एवं पचाया ने परिसर में मौके पर पहुंचकर मृत पक्षियों का निरीक्षण किया जहाँ मौके पर 18 मृत चमगादड़ पक्षी पाए गए. चमगादड़ पिछले 3-4 दिनों के हो सकते हैं क्योंकि कुछ चमगादड़ सड़े हुए पाए गए. 18 में से 2 मृत चमगादड़ों को परीक्षण हेतु राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया.

प्राथमिक तौर पर मृत्यु का कारण अत्यधिक गर्मी के बढ़ने से डिहाइड्रेशन एवं हीट स्ट्रोक से चमगादड़ों में मृत्यु की संभावना है, भोपाल से रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण की पुष्टि की जाएगी.

वर्तमान में सर्किट हाउस में लगभग 40-50 पेड़ों पर दिनभर चमगादड़ अधिक संख्या में विश्राम करते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.