गुना में शहीद हुऐ पुलिसकर्मियों को भोपाल के पुल बोगदा पर कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओबीसी शहर भोपाल मोहम्मद शावर के नेतृत्व में कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गुना में शहीद हुऐ पुलिसकर्मियों को भोपाल के पुल बोगदा पर कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओबीसी शहर भोपाल मोहम्मद शावर के नेतृत्व में कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मध्यप्रदेश के गुना में शिकारियों से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़ में शहीद हुऐ पुलिसकर्मियों को भोपाल के पुल बोगदा पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओबीसी शहर भोपाल मोहम्मद शावर के नेतृत्व में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर
श्रद्धांजलि में शामिल हुऐ लोगों ने हाथों में पोस्टर लिए शहीद पुलिस कर्मियों के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। आप को बता दें कि विगत रात्रि शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में आरोन थाने के एसआई राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव, सिपाही संतराम मीणा एवं लखन गिरी को गश्त के दौरान गोलियाँ लगी थीं। लखन गिरी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि एसआई सहित तीन पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई। वहीं मुठभेड़ में एक शिकारी भी मारा गया है।
इस कैंडिल मार्च में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.