जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मांगी गई रिश्वत ना देने पर दो रोजगार सहायकों को पद से किया बर्खास्त | New India Times

आशीष राय, टीकमगढ़ (मप्र), NIT;​जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मांगी गई रिश्वत ना देने पर दो रोजगार सहायकों को पद से किया बर्खास्त | New India Timesजनपद पंचायत सीईओ टीकमगढ़ द्वारा मांगी गई रिश्वत ना देने पर दो रोजगार सहायकों को पद से बर्खास्त करने और इस मामले की जानकारी किसी को देने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने का सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ टीकमगढ़ जनपद के सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा द्वारा रोजगार सहायकों से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के मामले में प्रति आवास ₹5000 रिश्वत के रूप में मांगे जा रहे थे जिसे देने से इंकार करने पर रोजगार सहायकों को पद से बर्खास्त कर दिया गया और कहा गया कि अगर इसकी शिकायत किसी से भी की तो मैं आप लोगों पर FIR करवा दूंगा, वही इस मामले में जिला पंचायत सीईओ अजय कटेसरिया का कहना है कि पद से बर्खास्त होने के कारण रोजगार सहायकों द्वारा सिद्ध गोपाल वर्मा पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article