अंडरवर्ल्ड पर आधारित पुस्तक "खेल खल्लास" का बान्द्रा मुंबई में विमोचन  | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई, NIT; ​अंडरवर्ल्ड पर आधारित पुस्तक "खेल खल्लास" का बान्द्रा मुंबई में विमोचन  | New India Timesबान्द्रा पश्चिम के सेंट पॉल मीडिया कॉम्प्लेक्स में “खेल खल्लास” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। जिसे क्राईम के सबसे प्रसिद्ध खोजी पत्रकार विवेक अग्रवाल ने लिखा है। खेल खल्लास के विमोचन में मीडिया जगत की कई बडी हस्तियों ने शिरकत की।

अपराध जगत में अपराधिक खबरों की रिपोर्टिंग के लिए भारत भर में कई पत्रकार अपने नाम के लिए मशहूर हैं। जिनके द्वारा अखबारो में अपराधिक समाचारों का प्रस्तुतिकरण देकर इसे इस तरह से प्रकाशित किया जाता है कि पाठक के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उनमें एक नाम विवेक अग्रवाल का भी है। जिन्होंने बहुत ही ईमानदारी से मुम्बई अंडरवर्ल्ड कि खबरों को सच्चाई के साथ एक साफ़ दर्पण कि तरह पाठकों के सामने प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा बीते दिनों मुम्बई अन्डरवर्ल्ड के बेताज़ बादशाह दाऊद इब्राहिम पर एक पुस्तक लिखी गई थी जिसका नाम ‘मुम्भाई’ था। अब उनके द्वारा एक और पुस्तक लिखी गई है जिसका नाम है ” खेल खल्लास “। 
इस पुस्तक के विमोचन के बाद सेंट पॉल मीडिया कॉम्प्लेक्स में आए हुए लोगों से रूबरू होते हुए विवेक अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि इस पुस्तक में बाबा रेड्डी से संबंधित एक वाक्य जिसमें मुम्बई क्राईम ब्रान्च ने जब बाबा रेड्डी उर्फ़ अजीज रेड्डी को गिरफ़्तार किया तो पता चला कि वो कच्चा मांस खाता है और खून पीता है। जिसे अपराध जगत के सभी लोग जानते थे। “खेल खल्लास”  के विमोचन में मीडिया जगत से पत्रकार दीपक पचोरी, सूरज प्रकाश्, अमित, ओम प्रकाश, अल्का, राकेश, संजय मिश्रा, नाग्नाथ बाबर, एड्वोकेट जोगेन्द्र ठाकुर, वीरेंद्र मिश्रा, महेश गुप्ता, हिन्दमाता मिर्रर से अजय शर्मा के अलावा और कई लोग शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article