शून्य प्रगति वाले प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किए जाने के डीएम ने दिये निर्देश, 7344 लक्ष्य के सापेक्ष 2835 को दिया गया प्रशिक्षण, शेष को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

शून्य प्रगति वाले प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किए जाने के डीएम ने दिये निर्देश, 7344 लक्ष्य के सापेक्ष 2835 को दिया गया प्रशिक्षण, शेष को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश | New India Times

जनपद में DDGUKY, PMKY योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर कौशल विकास मिशन के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा बधाई दी गई है.

आज जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला कौशल समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के प्रशिक्षण प्रदाताओं ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने वर्ष 2022 में दिए गए टारगेट के सापेक्ष सभी प्रशिक्षण सेवा प्रदाता एजेंसी से उनके लक्ष्य की प्रतिपूर्ति पर विस्तृत चर्चा की गई, उन्होंने ऐसी प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी जिन्होंने किसी भी अभ्यर्थियों को अभी तक प्रशिक्षित नहीं किया गया है और उनकी प्रगति शून्य है उन्हें ब्लैक लिस्टिड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना में किसी भी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया और झांसी नगर में चल रहे खादी ग्रामउद्योग मेले में कौशल विकास के लाभार्थियों को विजिट कराया जाए जिससे उन्हें मोटिवेशन मिलेगा और साथ ही उनको रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया एवं निर्देश दिए कि समस्त सेवा प्रदाता एजेंसी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु कार्य करें। उन्होंने जनपद में DDGUKY, PMKY योजना में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने पर कौशल विकास मिशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में अधिक से अधिक युवाओं को विभिन्न स्किल में प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह स्वयं आत्मनिर्भर हो और अन्य को भी आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग करें। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास ने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 7344 लक्ष्य के सापेक्ष 2835 अभ्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं शेष अभ्यर्थियों को जल्द ही विभिन्न सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में श्री राजकुमार शक्या जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन झांसी/नोडल प्रधानाचार्य, श्री राजकुमार यादव प्रधानाचार्य महिला आईटीआई, श्री आदर्श श्रीवास्तव, श्री नीरज कुमार यादव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डीपीएमयू, आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.