डीज़ल एवं पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डीज़ल एवं पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीज़ल एवं पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नरेला विधान सभा के वार्ड 41 अध्यक्ष मोहम्मद शावर के नेतुर्त्व में राज फ़ियूल्स पेट्रोल पम्प पुल बोगदा पर ठेले पर बाइक रख कर ठेला धक्का लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़े हुए पेट्रोल डीज़ल के दाम वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए। केंद्र सरकार द्वारा बार-बार पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि की जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और यह मांग की गई कि अगर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article