पुलिस प्रशासन एवं नवजीवन सहायतार्थ संगठन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT; ​पुलिस प्रशासन एवं नवजीवन सहायतार्थ संगठन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित | New India Timesपुलिस प्रशासन एवं नवजीवन सहायतार्थ संगठन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी चंबल श्री अनिल शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कुलदीप जैन अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल कुशवाह पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा की गई। ​पुलिस प्रशासन एवं नवजीवन सहायतार्थ संगठन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित | New India Timesइस विशाल रक्तदान शिविर में 120 महिला और पुरुषों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर डीआईजी चंबल श्री अनिल शर्मा व जिले के एसपी श्री अनिल कुशवाह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता कुशवाह ने व एएसपी राजेन्द्र वर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती सीमा वर्मा ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारी, पुलिस उप निरीक्षक, महिला पुलिस उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक व रक्षित निरीक्षक, यातायात प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों ने रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान किया।

By nit